बाल ठाकरे करेंगे आदित्य का 'राजनीतिक अभिषेक'
ठाकरे ने कुछ वर्ष पहले अपने बेटे उद्धव ठाकरे को पार्टी की कमान सौंपी थी। अब बारी तीसरी पढ़ी की है। आदित्य 20 साल के हैं। यह पहला मौका होगा जब वह शिवाजी पार्क में दशहरे पर होने वाली शिवसेना की वार्षिक सभा में शिकरत करेंगे।
आदित्य मुम्बई के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र हैं। वह पार्टी की युवा शाखा 'युवा सेना' के जरिए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान आदित्य का अंग्रेजी में एक कविता संग्रह 'माई थॉट इन ब्लैक एंड व्हाइट' प्रकाशित हुआ था।
बाल ठाकरे अपने समय के मशूहर कार्टूनिस्ट थे तो उद्धव फोटोग्राफर हैं। आदित्य की रुचि साहित्य में है। उनका कविता संग्रह हिंदी और मराठी में भी छप चुका है।
आदित्य के राजनीति में आने का संकेत उद्धव ने वर्ष 2008 में ही दे दिया था। वर्ष 2009 के चुनाव में आदित्य ने शिवसेना के लिए प्रचार भी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications