प्रधानमंत्री को अर्थशास्त्री की तरह बिहार का विकास देखना चाहिए : जेटली
पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान जब वह यहां आये थे तो नीतीश कुमार उस समय राज्य की स्थिति बदलने के लिए पांच वर्ष का समय लोगों से मांगा था और कहा था कि अगर स्थिति में सुधार नहीं कर सके तो वह फिर आपके पास नहीं आएंगे।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "आज राज्य के लोग ही नहीं विदेश के लोग भी आकर बिहार में बदलाव की झलक देखते हैं। नीतीश सरकार ने बिहार में बहुत कुछ बदला है। बीते पांच वर्षो में यहां बहुत सुधार हुआ है।"
जेटली ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने बिहार दौरे पर जो टिप्पणी की थी उसे वे अर्थशास्त्री की हैसियत से देखकर करते तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बिहार में बनी थी तो यहां की विकास दर शून्य से भी नीचे थी जो आज बढ़कर 11 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि इस बात की प्रशंसा कोई भी अर्थशास्त्री करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications