ओबामा का दौरा भारत की नेतृत्व क्षमता को रेखांकित करेगा : अमेरिका
दक्षिण एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ब्लेक ने बाल्टीमोर काउंसिल ऑन फॉरेन अफेयर्स में 'स्ट्रेजिक इंगेजमेंट विद इंडिया' पर गुरुवार को आयोजित एक चर्चा में कहा, "हम भारत को एक वैश्विक अगुआ के रूप में उभरते हुए देखेंगे, क्योंकि उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2011 से 2013 तक के लिए अस्थायी सदस्यता हासिल कर ली है।"
ब्लेक ने कहा, "अमेरिका दक्षिण एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपनी रणनीति के साथ ही अप्रसार, आतंकवाद से मुकाबला तथा खाद्य सुरक्षा जैसे वैश्विक महत्व के मुद्दों के बार में भारत के साथ ज्यादा व्यापक रूप से मशविरा करने वाला है।"
ब्लेक ने कहा कि वाशिंगटन अब ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को नाकाम करने, हिंद महासागर में लूट की घटनाओं को रोकने, और दुनिया भर में मानवाधिकारों को फिर से लागू करने जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर भारत के साथ काम करने को उत्सुक है।
ब्लेक ने कहा, "हम हर विषय पर सहमत नहीं होंगे, लेकिन हमारे सामूहिक मूल्य यह सुनिश्चित कराएंगे कि हमारी नीतियां काफी हद तक एक-दूसरे से मेल खाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications