छत्तीसगढ़ में नक्सल दंपति ढेर
पुलिस ने बताया कि यह घटना दुर्ग जिले के एक गांव में घटी।
जिले के पुलिस प्रमुख अमित कुमार ने आईएएनएस को बताया कि तीन नक्सली एक हथियार सौदे को अंजाम देने के लिए जामुल इलाके में इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
कुमार ने बताया, "नक्सली कमांडर नागेश और उसकी पत्नी प्रमिला घटनास्थल पर ही मारे गए, जबकि तीसरा नक्सली भागने में सफल हो गया।"
नागेश (45) अपनी 28 वर्षीय पत्नी के साथ पिछले 18 वर्षो से बस्तर में सक्रिय था और पुलिस एवं नागरिकों पर हुए कई घातक हमलों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने इस घटना को एक बड़ी सफलता बताया है और पुलिस कर्मियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications