सनातन संस्कृति को समझने हरिद्वार आएगा विदेशियों का दल
हरिद्वार स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. प्रणव पण्ड्या ने बताया कि नौ देशों के प्रतिनिधि विश्वविद्यालय परिसर में 20 अक्टूबर तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिन के दौरान ये प्रतिनिधि शांतिकुंज की विशेषताओं के अलावा यहां चल रहे पाठ्यक्रमों व अन्य गतिविधियों से रूबरू होंगे।
डा. पण्ड्या ने बताया कि इस दल में अमेरिका, जर्मनी, रूस, ग्रीस, डेनमार्क, क्रोएशिया एवं इंडोनेशिया के 30 प्रतिनिधि शामिल हैं। सभी प्रतिनिधि अध्यात्म, योग, पंचकर्म, यज्ञ, नैचुरोपैथी तथा वैकल्पिक चिकित्सा के अलग-अलग सत्रों में भाग लेंगे।
गौरतलब है कि गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा स्थापित शांतिकुंज से देश-दुनिया के कई हिस्सों में भारतीय संस्कृति, योग, अध्यात्म एवं पौराणिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी संख्या में केंद्र चलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications