कांग्रेसी नेता एंव पूर्व एमएलसी को गोली मारी, हालत गंभीर

लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेसी नेता एंव पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मुशीर अहमद लारी को उनके घर के पास शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। लारी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि लारी पर हमला शनिवार को उस समय हुआ जब वह वजीरगंज स्थित अपने आवास के दरवाजे पर खड़े थे।

श्रीवास्तव ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावर लारी को चार गोलियां मारकर मौके से फरार हो गए। हमलावरों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी एक-दो लोगों के नाम सामने आए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक लारी की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें कंधे और पेट में गोलियां लगी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+