महिला ने 2 बच्चों सहित आत्मदाह किया
पुलिस के मुताबिक जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव में 32 वर्षीय मंजू ने शुक्रवार शाम अपने दो बच्चों शिवम (4)और रेनू (1 वर्ष) के साथ अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद मंजू ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगी ली जिससे तीनों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मंजू के दोनों बच्चे पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे।
स्थानीय थाना प्रभारी शगीर अहमद ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, "प्रारंभिक जांच के मुताबिक मंजू ने बच्चों के उपचार के लिए पति होरीलाल से कई बार पैसे की मांग की थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। संभवत: बच्चों के इलाज के लिए पैसों का प्रबंध न हो पाने से नाराज मंजू ने क्षुब्ध होकर बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया।"
अहमद ने कहा कि होरीलाल को आत्मदाह के लिए मजबूर करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications