चीन में खान हादसे में 20 की मौत
बीजिंग, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के मध्य हेनान प्रांत में कोयले की खान में शनिवार सुबह विस्फोट हो जाने से कम से कम 20 खनिकों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा सुबह छह बजे युझाओ शहर में हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय खान में 30 से ज्यादा खनिक काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खान में फंसे खनिकों को बचाने का कार्य प्रगति पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications