भाजपा का राहुल और मनमोहन पर पलटवार

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के विकास के बारे में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर उनकी आलोचना से यह कहते हुए परहेज किया कि वह तो अभी सीख रहे हैं लेकिन पार्टी ने ऐसी ही टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों जरूर लिया।

भाजपा महासचिव व प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल तो अभी सीख रहे हैं और उन्हें जैसी जानकारी दी जाती है वह वैसा ही बोलते हैं। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। गलती है तो उनकी जो बगैर होमवर्क किए उन्हें आधी-अधूरी जानकारी देते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री तो एक जाने माने अर्थशास्त्री हैं। उन्हें तो एसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ष 1000 करोड़ रुपये की राशि भेजी परंतु राज्य सरकार की लापरवाही के कारण इसका सदुपयोग नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को भी राज्य सरकार सही ढंग से लागू नहीं करती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत आम लोगों को शिक्षा, राजेगार, स्वास्थ्य की सुविधाएं देने की कोशिश की गई है परंतु आज भी बिहार पिछड़ा हुआ है। यहां के लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन योजनाओं को लागू करने की इच्छा नहीं दिखाई।

प्रसाद ने कहा कि देश की विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास के मामले में प्रशंसा की है। यहां तक कि योजना आयोग और भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने भी उनकी तारीफ की है।

उन्होंने कहा, "राहुल तो अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं इसलिए मैं उन पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन प्रधानमंत्री तो जवाबदेह हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वह सच बोल रहे हैं या फिर योजना आयोग।"

उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के 15 वर्षो के कुशासन के लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है क्योंकि वह सरकार की सहयोगी थी।

बिहार के एक दिवसीय दौरे पर गए राहुल ने अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि एक समय था जब बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग पूरे देश को रास्ता दिखाते थे, लेकिन आज यहां के लोग पिछड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें लोगों का दोष नहीं, यहां की सरकार दोषी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+