बर्लुस्कोनी और उनके पुत्र के खिलाफ कर चोरी मामले में जांच
समाचार एजेंसी 'एकेआई' के मुताबिक प्रधानमंत्री के एक वकील पीर लोंगो ने कहा, "इसमें नया कुछ नहीं है और यह जांच का एक छोटा सा हिस्सा है।"
उल्लेखनीय है कि बर्लुस्कोनी और 11 अन्य लोगों पर उनकी कम्पनी 'मीडियासेट मीडिया कम्पनी' के तहत अमेरिका की एक फिल्म का अधिकार खरीदने में फर्जी तरीके से कर की चोरी करने का आरोप है।
इस मामले में रोम में ही जांच की जा रही है क्योंकि यह मामला इटली की राजधानी में स्थित मीडियासेट के व्यावसायिक मुख्यालय से जुड़ा है। इस मामले में बर्लुस्कोनी और उनके पुत्र को रोम अभियोजन पक्ष कार्यालय में 26 अक्टूबर को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया गया है।
इस मामले में मीडियासेट कम्पनी के उपाध्यक्ष और बर्लुस्कोनी के 44 वर्षीय पुत्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।
उधर, इस कम्पनी ने अपने प्रबंधकों का बचाव करते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications