राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान मीडिया की वजह से हुआ व्यापार का नुकसान : रिपोर्ट
आस्ट्रेलियाई अखबार 'द एज' के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर खिलाड़ियों को खेल गांव में रहने की सलाह दी गई और विदेशी पत्रकारों को आधिकारिक तौर पर मुहैया कराए गए होटलों में ही समय गुजारना पड़ा।
समाचार पत्र के अनुसार, "दुकानदारों, होटल मालिकों और टैक्सी चालकों ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अधिक कमाई होने की उम्मीद को लेकर काफी पैसे खर्च किए थे..लेकिन सभी को नुकसान उठाना पड़ा।"
समाचार पत्र के मुताबिक आस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश मीडिया ने राष्ट्रमंडल खेल को नकारात्मक अंदाज में पेश किया। इसके अलावा दिल्ली में फैलने वाले डेंगू बुखार, मलेरिया आदि के बारे में भी काफी कुछ कहा गया।
समाचार पत्र ने 16 वर्षीय ब्रिटिश तैराक टॉम डेले के हवाले से लिखा है, "निश्चित तौर पर हमने समाचार पत्रों में यहां के बारे में काफी पढ़ा था लेकिन जब हम यहां पहुंचे तो सब कुछ एकदम अलग था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications