'पायनियर' का लखनऊ से हिंदी संस्करण शुरू
अंग्रेजी दैनिक 'पायनियर' का 146 वर्ष पुराना इतिहास है। इसका प्रकाशन सबसे पहले 1864 में इलाहाबाद से शुरू हुआ था। इसके सात संस्करण हैं, जिनमें से पांच 1998 में मित्रा के दायित्व संभालने के बाद शुरू हुए। इसका दिल्ली संस्करण 1991 में शुरू हुआ था।
मित्रा ने संवाददाताओं से कहा, "हिंदी पाठकों की बढ़ती संख्या और प्रभाव को देखते हुए हमने लखनऊ से 'पायनियर' का हिंदी संस्करण शुरू करने का निर्णय लिया, क्योंकि यह इस समाचार पत्र का मूल स्थान भी है। हमने यहां से इसके पहले संस्करण का शुभारंभ किया।"
उन्होंने कहा, "हमारी योजना उत्तर प्रदेश के अलावा हिंदी भाषी उन राज्यों से भी हिंदी संस्करण शुरू करने की है, जहां से हमारे अंग्रेजी संस्करण प्रकाशित हो रहे हैं।"
मित्रा ने स्पष्ट किया कि हिंदी संस्करण अंग्रेजी संस्करण का अनुवादित रूप नहीं होगा, बल्कि इसका अपना स्वतंत्र अस्तित्व होगा, जिसमें सुरुचिपूर्ण सामग्री के अलावा स्थापित लेखकों के आलेख भी प्रकाशित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications