राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दशहरे पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं (लीड-1)
राष्ट्रपति ने राष्ट्र को बधाई संदेश देते हुए कहा कि "यह त्योहार हमें शांति, एकता और देश के कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा दे"।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "दशहरे के आनंदमय अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को बधाई देती हूं और उनकी खुशहाली व समृद्धि की कामना करती हूं।"
पाटील ने कहा है कि दशहरा असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उसमें कहा गया है, "यह पवित्र त्योहार हमें शांति, एकता और देश के कल्याण के लिए काम करने तथा सद्भाव व एकता की अपनी भावना को मजबूत करने की प्रेरणा दे।"
उप राष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी ने अपने संदेश में कहा, "देशवासियों को दूर्गा पूर्जा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार बहुत श्रद्धा, उत्साह और आनंद के साथ मनाया जाता है और हमें सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है।"
उन्होंने कहा,"यह त्योहार प्रत्येक देशवासियों के जीवन में सदभावना, शाति और समृद्धि लाए।"
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दुर्गा पूजा और दशहरा के पावन अवसर पर देशवासियों को पहले ही बधाई दे दी थी। उन्होंने 14 अक्टूबर को दिए गए अपने बधाई संदेश में कहा था कि देश के विभिन्न भागों में विजयदशमी भारत की साम्प्रदायिक सद्भावना और विभिन्नता में एकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की विजय के साश्वत संदेश की याद दिलाता है और हमें उज्ज्वल भविष्य के प्रति आशावान बनाता है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा हम सबके जीवन में शांति, खुशहाली और समृद्धि लाए।
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दशहरा के मौके पर देशवासियों को दिए अपने एक संदेश में कहा, "बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व पर मैं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।"
उन्होंने कहा कि दशहरा सदभावना, शांति, सहनशीलता और निरंतर प्रगति के रास्ते पर चलते रहने का संदेश देता है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के शुभ अवसर पर राज्य की जनता को बधाई दी है। मोदी ने दशहरा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक का है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में भी भाग लिया।
उन्होंने कहा गुजरात की जनता हमेशा से शक्ति स्वरूपा मां देवी की उपासना में विश्वास करती रही है। राज्य की अनेक विकास योजनाओं में महिलाओं को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications