सिब्बल ने मुहल्ला पुस्तकालय का विचार प्रस्तुत किया
सिब्बल ने राष्ट्रीय पुस्तक प्रसार नीति के नए मसौदे पर एक गोलमेज बैठक के समापन के मौके पर कहा, "पड़ोसी स्कूलों की तरह ही पास-पड़ोस में पुस्तकालय और वाचनालय होने चाहिए।"
सिब्बल ने कार्यबल से कहा कि मसौदे को इसी बात को ध्यान में रख कर तैयार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ बैठकें भी आयोजित करने को कहा।
सिब्बल ने कार्य बल को यह भी सुझाव दिया कि वह पुस्तकों की मूल्य निर्धारण नीति तैयार करने पर भी विचार करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications