बिहार में दुर्गा मंदिर में भगदड़ से 4 की मौत
पुलिस के अनुसार तिलडीहा गांव में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्घ दुर्गा मंदिर में महानवमी पूजा के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी थी। इस दौरान वहां मां को पशु बलि देने के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हो गए।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications