रूस और वेनेजुएला परमाणु बिजली संयंत्र बनाने पर सहमत

मास्को, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस और वेनेजुएला ने शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जिसके तहत दोनों देश संयुक्त रूप से परमाणु बिजली संयंत्र का निर्माण करेंगे। दक्षिण अमेरिकी देश का यह पहला परमाणु बिजली संयंत्र होगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति देमित्रि मेदवदेव और वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज ने इस समझौते को अंतिम रूप दिया और दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने इस पर हस्ताक्षर किए।

रूसी परमाणु कम्पनी के प्रमुख सर्गेई किरियेंको ने कहा कि इस परियोजना को अगले दस वर्षो में पूरा किया जाएगा।

इससे पहले चावेज ने रूसी अधिकारियों के साथ अपने देश की योजना के बारे में बातचीत की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+