ओएनजीसी ने 2 स्थानों पर तेल एवं गैस की खोज की
ओएनजीसी ने अपने बयान में कहा, "निदेशक मंडल की 22 सितम्बर को हुई बैठक के बाद दोनों खोजें हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय को अधिसूचित की गईं हैं।"
तमिलनाडु में कावेरी बेसिन के पीईएल ब्लॉक में तेल भंडार की खोज हुई है और यहां से तेल उत्पादन के लिए तेल कुआं स्थापित किया गया है।
वहीं आंध्रप्रदेश के अमालपुरम से तीन किलोमीटर दूर कृष्णा-गोदावरी बेसिन में गैस भंडार की खोज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications