कश्मीर में लश्कर के 2 आतंकी ढेर
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ सुबह शुरू हुई जो घंटों तक चली।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "बुधल इलाके में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए।"
उन्होंने कहा, "मारे गए एक आतंकी की पहचान अबू हामजा के रूप में की गई, जबकि दूसरे आतंकी की अभी पहचान नहीं हो पाई है।"
प्रवक्ता के अनुसार मुठभेड़ जम्मू से 180 किलोमीटर उत्तर राजौरी के बुधल के घने जंगली इलाके में गुप्त ठिकानों पर छापेमारी के बाद हुई। इससे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया, इसके बदले उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications