कुशीनगर में अरेंज टिंचर की 16 पेटियां बरामद
दरअसल, अरेंज टिंचर एक रासायनिक पदार्थो से तैयार तरल पदार्थ होता है जिसे पानी में मिला दिया जाता है तो वह बन कर शराब की तरह तैयार हो जाता है। जानकारों के मुताबिक यह शराब से कहीं अधिक नशीला होता है और इसका सेवन बहुत ही खतरनाक है।
पडरौना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को देर रात पडरौना-जटहां रोड के अम्बे चौक पर बिहार से आ ही मारुति कार से अरेंज टिंचर की पेटियां बरामद की। इन पेटियों में कुल 960 शीशियां थीं। पुलिस ने इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार का चालक फरार हो गया।
पुलिस ने पडरौना कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक वी.डी. पाल्सन ने बताया कि अरेंज टिंचर पीने से जान को खतरा रहता है। पडरौना पुलिस ने इसे जब्त कर जनपद को एक बड़ी त्रासदी से बचाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications