इलाहाबाद में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत
करछना थाना प्रभारी निहाल सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुक्रवार रात इन ग्रामीणों ने गांव के ही शिवचरण से शराब लेकर पी थी। शराब पीने के बाद देर रात इनकी तबियत बिगड़ गई, इनमें से चार की शनिवार सुबह मौत हो गई। जब कि छह लोगों की हालत गंभीर है, इनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
सिंह ने कहा कि शिवचरण फरार है। उसके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के साथ ही अवैध शराब के धंधे की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications