राष्ट्रमंडल खेल : हरियाणा के पदक विजेताओं को कार भी मिलेगी!

चण्डीगढ़, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल-2010 में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा घोषित नकद पुरस्कारों के अलावा इनाम के रूप में मारुति कार भी दी जाएंगी।

पदक विजेताओं को हरियाणा के गुड़गांव शहर में निर्मित मारुति सुजुकी कार मिलेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि जापान स्थित मारुति सुजुकी कंपनी के प्रबंधन के साथ उनकी बात हुई है। वे सभी पदक विजेताओं को कार देने को राजी हैं।

राज्य सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतने वालों के लिए क्रमश: 15 लाख, 10 लाख एवं 7 लाख रुपये के नकद पुरस्कारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के 15 स्वर्ण पदक विजेता हैं। इनमें से दो अन्य स्वर्ण पदक विजेता सायना नेहवाल (बैडमिंटन) तथा सुशील कुमार (कुश्ती) का हरियाणा से गहरा रिश्ता है। सभी को मारुति एसएक्स-4 कार दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+