चीन से 21,771 कारों को बीएमडब्ल्यू ने वापस लिया
बीजिंग, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी की मशहूर कार निर्माता कम्पनी बीएमडब्ल्यू ने चीन में अपने ग्राहकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए 21,000 से अधिक कारों को वापस ले लिया है। इन कारों की ब्रेक तकनीक में गड़बड़ी पाई गई है।
ब्रिटेन की मशहूर कार निर्माता कम्पनी जगुआर लैंड रोवर ने भी 30 डिस्कवरी 3 टीडीवी6 वाली डीजल वाहनों को वापस लेने की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'क्वोलिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वोरेंटी' (जीएक्यूएसआईक्यू) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीएमडब्ल्यू 5, 6 और 7 श्रृंखला की 21,383 वाहनों को वापस ले लिया है। इनका निर्माण 14 दिसम्बर 2001 से 23 नवम्बर 2009 के बीच किया गया था। इसके अलावा 388 रोल्स-रवायस फोंनटोन लक्जरी कारों को जिन्हें 1 जनवरी 2003 , 30 नवम्बर 2009 को बनाया गया था।
जीएक्यूएसआईक्यू के मुताबिक इन कारों को वापस लेकर इनमें आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जाएगा।
जीएक्यूएसआईक्यू ने अपने बयान में कहा है कि जगुआर लैंड रोवर ने भी चीन से डिस्कवरी 3 टीडीवी6 डीजल वाहनों में खराबी आने की वजह से वापस लेने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications