चण्डीगढ़ के सुरक्षित क्षेत्र से शुभंकर 'शेरा' चोरी
राष्ट्रमंडल खेलों के शुभंकर को अति सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। यहां से सुखना झील पुलिस स्टेशन की दूरी 30 मीटर और हरियाणा राज भवन 60 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस क्षेत्र में चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा रहती है।
इस सिलसिले में सुखना झील परिसर के प्रबंधन चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन विकास निगम (सीआईटीसीओ) ने चण्डीगढ़ पुलिस में 'शेरा' को शनिवार सुबह से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि इस महीने में 'शेरा' को चोरी किए जाने की यह दूसरी घटना है। इसके पहले पंजाब के मोहाली से फाइबर से बने 'शेरा' को चोरी हो गई थी, हालांकि इसे दो दिनों बाद बरामद कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications