हरियाणा में प्लास्टिक बैगों पर प्रतिबंध
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यंमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर लगाने की स्वीकृति दे दी है। वर्तमान में यह प्रतिबंध पैकिंग सामग्रियों में उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक पर लागू नहीं होगा।
प्रवक्ता ने कहा कि प्लास्टिक पर लगाए गए आंशिक प्रतिबंध से वांछित लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं हो रही थी। इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। प्लास्टिक से न केवल नाले और सीवर जाम हो रहे थे, बल्कि यह गाय और भैंसों की मौत का कारण भी बना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications