चीन की खदान में विस्फोट से 21 मरे, 16 फंसे (लीड-1)
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक विस्फोट मध्य हेनान प्रांत के यूझू शहर के पास स्थित खदान में सुबह छह बजे हुआ। दोपहर एक बजे तक 20 लाशें बरामद हुईं।
राहत विभाग के मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट के समय 276 में से 239 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था।
फंसे हुए मजदूरों की स्थिति का पता लगा लिया गया है लेकिन बचाव कार्य शुरू करने से पहले कोयले की धूल साफ होने का इंतजार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जमीन के अंदर गैस की ज्यादा मात्रा के कारण बचाव में मुश्किल हो सकती है।
इससे पहले एक अगस्त 2008 में हुए एक विस्फोट में तीन मजदूर मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications