राष्ट्रमंडल खेल : खेल गांव में 9 मामले दर्ज किए गए
पुलिस ने एक्रीडिटेशन कार्ड्स, मुद्रा, पासपोर्ट, मोबाइल फोन के गायब होने तथा उत्पीड़न से संबंधित मामले दर्ज किए।
डडवाल ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया, "हमने नौ मामले दर्ज किए। इनमें से दो को छोड़कर बाकी सभी छोटी-मोटी चोरी के मामले हैं।"
वेल्श के एक खिलाड़ी ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खेलगांव में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। खेलगांव में एक 'टायर किलर' के सक्रिय हो जाने के बाद घायल हुए युगांडा के तीन अधिकारियों ने एक मामला दर्ज कराया।
दिल्ली पुलिस ने 25 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इनमें तीन हेड कांस्टेबल और 22 कांस्टेबल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications