फ्रांस में पेंशन सुधारों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल

हड़ताल के कारण फ्रांस की सभी 12 रिफाइनरियां बंद हैं और तेल की कमी के कारण जल्द ही हवाई अड्डे बंद होने की आशंका है। पेरिस के दो प्रमुख हवाई अड्डों ओरली और चार्ल्स दी गुले को पाइपलाइन के जरिए होने वाली तेल की आपूर्ति शुक्रवार को बंद हो गई।

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक पर्यावरण मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ओरले में हालांकि 17 दिनों के लिए तेल का भंडार है लेकिन चार्ल्स दी गुले में ईंधन सोमवार या मंगलवार तक खत्म हो जाने की आशंका है।

सरकार द्वारा संचालित रेलवे 'एसएनसीएफ' ने कहा कि देश में रेल यातायात बाधित है और शनिवार को आधी से अधिक रेलगाड़ियों का संचालन नहीं हुआ।

देश के 230 शहरों में स्कूली छात्रों सहित कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन करने की योजना है।

फ्रांसीसी रेडियो प्रसारण 'फ्रांस इंफो' के मुताबिक शुक्रवार को 260 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया और 20 से ज्यादा पुलिस अधिकारी छात्रों के हिंसक प्रदर्शन में घायल हो गए।

पेंशन सुधारों के तहत सेवानिवृत्ति की आयु 2018 तक 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 साल की जानी है। इस प्रस्ताव को नेशनल असेंबली ने पारित कर दिया है और बुधवार को इस पर सीनेट में मतदान होना है।

संगठनों ने कहा है कि मंगलवार को भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल और प्रदर्शन किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+