नोएडा में सड़क दुर्घटना में 1 की मौत, 2 घायल
कार में सवार दो दोस्तों के साथ सोनू कुमार कार चला रहा था। अचानक नियंत्रण छूटने से कार भदोई गांव के पास एक बिजली के खम्भे से टकरा गई।
सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोनों दोस्त घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications