बादल ने मनप्रीत के कार्यालय में तोड़फोड़ की जांच के आदेश दिए
बादल ने मुख्य सचिव एस.सी. अग्रवाल से तुरंत जांच शुरू कराने, दोषी की पहचान करने तथा उसे कड़ी सजा देना सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री के भतीजे मनप्रीत बादल को एक विवाद के बाद इसी हफ्ते पद से हटा दिया गया था। मनप्रीत और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बीच यह विवाद हुआ था। सुखबीर सत्तारूढ़ अकाली दल के अध्यक्ष भी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और उनकी सरकार उच्चतम लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा, "सभी विधायक और राजनीति से जुड़े उपेक्षित लोग उच्च गरिमा एवं व्यवस्था में आस्था रखें।"
यहां जारी एक बयान में बादल ने कहा, "सभी विधायक, चाहे किसी भी पार्टी या राजनीतिक विचारधारा के हों, वे जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। एक-दूसरे की बुराई करते समय उन्हें गंभीरता बनाए रखनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications