'आतंकवाद को हराने के लिए बुर्का पर प्रतिबंध लगाए ब्रिटेन'
लंदन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के एक वरिष्ठ सहयोगी ने कहा कि इस्लामी चरमपंथ से युद्ध में जीत के लिए ब्रिटेन को बुर्का पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
वेबसाइट एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके के मुताबिक सरकोजी के एक वरिष्ठ सहयोगी जैक्स माईराड ने कहा कि ब्रिटेन की ढुलमुल नीतियां 'आतंकवाद के लिए खुला द्वार हैं।'
उन्होंने कहा फ्रांस की तरह बुर्का पर प्रतिबंध लगाने में असफलता के कारण ब्रिटेन इस्लामिक चरमपंथ के खिलाफ युद्ध हार रहा है।
ब्रिटेन में बुर्के का प्रयोग जारी रखने के बारे में उन्होंने कहा, "पूरी तरह इस्लामी पहनावे के जरिए महिलाओं को अपने आप को समाज से अलग रखने से चरमपंथ को आसान पनाहगार मिल रही हैं और ब्रिटेन को इस बात का अहसास होना चाहिए।"
माईराड ने कतर में शुक्रवार को एक ब्रिटिश पत्रकार से यह बात कही। यहां प्रतिष्ठित कतर फाउंडेशन दोहा बहस में उन्होंने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के अपने देश के फैसले का बचाव किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications