हेडली के बारे में पूर्व सूचना की जांच कर रहा है अमेरिका

भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी रोमर ने एक बयान में कहा, "समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर हम डेविड कोलमेन हेडली की संभावित जानकारी मुंबई हमले से पहले मिलने की बात की जांच कर रहे हैं और पता लगा रहे हैं कि अगर ऐसी कोई सूचना मिली थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई।"

अमेरिकी समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' ने एक स्वतंत्र, गैर लाभ समाचार संगठन 'प्रोपब्लिका' के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी जांचकर्ता मुंबई में 26 नवंबर 2008 के हमले से पहले हेडली के पाकिस्तान के प्रशिक्षण दौरों के बारे में जानते थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह जानकारी भारतीयों को नहीं दी गई। मुंबई हमले के मामले में हेडली से जेल में पूछताछ करने आए भारतीय जांचकर्ताओं को भी इस बात की जानकारी नहीं दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई को हेडली के इन दौरों की जानकारी हेडली की पत्नी ने दी थी। घरेलू झगड़े के कारण हेडली की पत्नी की शिकायत के बाद वर्ष 2005 में हेडली को गिरफ्तार किया गया था।

रोमर ने कहा, "अमेरिकी अपने सहयोगी भारत के साथ आतंकवादरोधी सहयोग के लिए पूरी तरह गंभीर है।"

उन्होंने कहा, "हमारी जांच एजेंसियां और कानून लागू कराने वाली संस्थाएं आपसी हितों से जुड़े आतंकवाद के मुददें पर एक साथ काम करती हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+