एंटनी के बेटे फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे
फिल्म के निर्देशक अजी जॉन ने आईएएनएस से कहा, "फिल्म की कहानी अजित ने ही लिखी है यह फिल्म पहले मलयालम और फिर हिन्दी, तमिल और तेलगू में बनाई जाएगी।"
जॉन ने कहा, "दिल्ली स्थित एक कम्पनी फिल्म की निर्माता है।"
जॉन इससे पहले मलयालम फिल्म 'नल्लावन' बना चुके हैं जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी।
अजित ने अपनी स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से इस साल पूरी की है और तब से वह इस फिल्म में व्यस्त हैं।
जॉन ने कहा, "फिल्म में उच्च वर्गीय व्यापारी परिवारों की कहानी है। अजित इसमें एक अमीर उद्यमी के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरूआत में शुरू होगी। ज्यादातर शूटिंग सिंगापुर और देश के बड़े शहरों में होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications