राष्ट्रमंडल खेल : स्वयंसेवकों के लिए होगा भव्य समारोह
खेलों के दौरान एस.पी. मुखर्जी परिसर में तैनात स्वयंसेवक आरती सहाय ने बताया, "मुझे संदेश मिला कि आयोजन समिति शनिवार को प्रमाणपत्र वितरित करेगी। जब मैं प्रमाण पत्र लेने आयोजन समिति के कार्यालय गई तो पता चला कि स्वयंसेवकों के प्रयासों के लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा।"
आयोजन समिति की ओर से स्वयंसेवकों को दिए जाने प्रमाणपत्रों पर राष्ट्रमंडल खेल परिसंघ के अध्यक्ष माइकल फेनेल, आयोजन समिति के चेयरमैन सुरेश कलमाडी और महासचिव ललित भनोट के हस्ताक्षर हैं।
स्वयंसेवक सुदीशा जैन ने बताया कि वह स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवा देकर काफी खुश हैं। समापन समारोह के बाद उन्हें गर्व की अनुभूति हुई कि देश ने एक सफल खेलों का आयोजन कर लिया।
वहीं, प्रमाणपत्र लेने आए हर्ष और साहिल खान ने बताया, "पिछले दो सप्ताह से हम थक गए थे, लेकिन इससे संतुष्टि भी मिली। इस दौरान हमने अच्छे मित्र बनाए। अब हम समारोह की प्रतीक्षा में हैं।"
उधर, आयोजन समिति के एक अधिकारी ने बताया, "हम समारोह के स्थान के बारे में फैसला करने वाले हैं। स्थान ऐसा होना चाहिए जहां सभी 20,000 स्वयंसेवक सम्मिलित हो जाएं। हम दो-तीन दिनों में समारोह का आयोजन कर लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications