राष्ट्रमंडल खेल : डडवाल ने दिल्ली पुलिस को दी बधाई
पुलिस आयुक्त ने कहा, "दिल्ली पुलिस सुरक्षा और यातायात की चुनौतियों से निपटना सीख गई है। न्यूनतम खामियों के बीच अत्यधिक परिणाम देने की योग्यता भी दिल्ली पुलिस को प्राप्त हो गई है। यह वास्तव में दिल्ली पुलिस की सफलता है।"
राजधानी में गत तीन से 14 अक्टूबर तक चले राष्ट्रमंडल खेलों में दिल्ली पुलिस के कुल 26,483 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थलों पर तैनात किया गया था।
उन्होंने बताया, "पुलिसकर्मियों को 12 स्पर्धा, 12 अभ्यास स्थलों, खेलगांव, अशोक और सम्राट होटल पर तैनात किया गया था। इसके अलावा पुलिस को परिवहन और खेलों से जुड़े अन्य कार्यो में लगाया गया था।"
आयुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की 189 कंपनियों और 1,450 कमांडों को भी लगाया गया था।
आयुक्त ने कहा कि खेलों के दौरान दिल्ली के लोगों ने जिस तरह से सहयोग किया उसके लिए दिल्ली पुलिस उनकी आभारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications