'पंजाब में धान खरीद के लिए उपायुक्त जिम्मेदार'
पंजाब में एक अक्टूबर से पंजाब के 1,670 खरीद केंद्रों पर शुरू हुई खरीद प्रक्रिया ठीक तरीके से नहीं चलने और मंडियों में किसानों का शोषण होने की लगातार बढ़ती शिकायतों के चलते बादल ने यह घोषणा की है।
बादल ने शनिवार को मुख्य सचिव एस. सी. अग्रवाल, वरिष्ठ खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों और उपायुक्तों की शनिवार की बैठक बुलाई और धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
पंजाब में इस साल 140 लाख टन से ज्यादा धान की पैदावार का अनुमान है। खरीद प्रक्रिया नवंबर तक चलेगी।
अग्रवाल ने कहा कि पंजाब में अब तक 37.12 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।
बादल ने कहा कि उन्हें मंडियों में रखे खरीदे गए धान को उठाने में देरी की कई शिकायतें मिली थीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि किसी एक खास तारीख से पहले धान नहीं बोए जाने के सरकार के अध्यादेश के कारण बाजार में पूरी फसल की आवक एक ही समय पर होती है इससे बाजारों में इसे रखने के लिए जगह नहीं होती।
उन्होंने कहा कि मंडियों में कर्मचारी दिन और रात दोनों पालियों में काम कर रहे हैं। किसानों से फसल की खरीद 72 की निर्धारित समय सीमा में की जा रही है और खरीद के 48 घंटों के अंदर उन्हें भुगतान किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications