लिट्टे के 4,000 पूर्व सदस्यों का पुनर्वास
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक पुनर्वास आयुक्त ब्रिगेडियर सौदान्ता रानासिंघे ने कहा, "हमने लिट्टे के 4,000 से ज्यादा पूर्व सदस्यों का पुनर्वास किया है। छह हजार और पूर्व विद्रोहियों का पुनर्वास किया जाना है।"
पिछले साल मई में लिट्टे के खिलाफ सैन्य अभियान के अंतिम दौर में श्रीलंका ने हजारों पूर्व विद्रोहियों को गिरफ्तार किया था।
सरकार युद्ध के बाद से इनका पुनर्वास कर रही है। हाल ही में पुनर्वास किए गए 498 पूर्व विद्रोहियों के जत्थे में आधे से ज्यादा महिलाएं हैं। इन्हें शुक्रवार को उत्तरी शहर वावुनिया में मुक्त किया गया।
इन पूर्व विद्रोहियों को व्यवसायिक और अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया गया है।
निजी क्षेत्र की कम्पनियों खासकर निर्यात आधारित कपड़ा उद्योग ने इन लोगों को नौकरी देने में रुचि दिखाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications