महाराष्ट्र में 2 बच्चों की मौत, 7 गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि ठाणे जिले के नाला सोपारा कस्बे में एक मकान से दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से एक बच्चे की उम्र दो वर्ष और दूसरे की पांच वर्ष है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बच्चों के माता-पिता और उनके दादा-दादी सहित परिवार के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।"
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को बच्चों की सोते समय कथित तौर पर नींद में दम घुटने से मौत हुई थी।
उन्होंने बताया, "हम मामले की छानबीन कर रहे हैं। साथ ही बच्चों की मौत के कारणों को जानने की कोशिश कर रहे हैं।" बच्चों की शिनाख्त ओम और रितिका जायसवाल के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications