बेंगलुरू विस्फोट मामले में 2 और संदिग्ध गिरफ्तार
इनकी पहचान उमर फारुख और इब्राहिम मौलवी के रूप में की गई है।
बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त शंकर बिदारी ने पत्रकारों से कहा, "उमर को राजस्थान के अजमेर और इब्राहिम को केरल के कासरगोड से गिरफ्तार किया गया।" उन्होंने बताया कि दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने कहा कि दोनों को आगे की पूछताछ के लिए बेंगलुरू लाया जाएगा और न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बिदारी ने कहा कि नौ अन्य संदिग्ध फरार हैं और "हमारी सूचनाओं के मुताबिक वे विभिन्न देशों में रह रहे हैं। हम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।"
बेंगलुरू में 25 जुलाई 2008 को हुए विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हुए थे।
इस मामले में मुख्य आरोपी टी. नासिर कथित रूप से पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सम्बद्ध है। वह बेंगलुरू जेल में बंद है।
पुलिस ने इस मामले के आरोप पत्र में 32 लोगों को नामजद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications