हरियाणा में सड़क दुर्घटना, 6 श्रद्धालुओं की मौत
पुलिस के मुताबिक अंबाला-यमुनानगर राजमार्ग पर मौलाना शहर के पास बस के पेड़ों से टकरा जाने के कारण घटनास्थल पर ही छह लोगों को मौत हो गई। पीड़ित उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के निवासी हैं। वे हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से हरिद्वार जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई। घायलों को अंबाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत काफी नाजुक होने के कारण उन्हें चण्डीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब अलग-अलग दिशाओं से आ रहे बस और ट्रक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी । उनके चालकों ने नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहन पेड़ से जा टकराए।
ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications