उत्तराखण्ड क्रांति दल के कार्यकर्ता नहीं मनाएंगे दीपावली
यूकेडी के अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पवार ने संवाददाताओं को बताया कि सूबे में इस वर्ष आई भीषण आपदा के कारण यूकेडी के कार्यकर्ता दीपावली नहीं मनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा राहत के नाम पर कोई भी दल राजनीति न करे। उनका इशारा साफ तौर पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस पर था।
पवार ने मांग की कि राज्य के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गैरसेन को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करे। उन्होंने कहा की गैरसेन को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर यूकेडी राज्य स्थापना दिवस से दो दिन पूर्व प्रदेश में रेल रोको आंदोलन करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications