पश्चिम बंगाल में हषरेल्लास से मनाई गई महानवमी

राज्यभर में आयोजित दुर्गा पूजा की वजह से सड़कों पर भारी भीड़भाड़ देखने को मिली। सजाए गए पंडालों में प्रवेश के लिए शनिवार सुबह से ही लोग लम्बी कतारों में लगे रहे।

गौरतलब है कि पांच दिन तक चलने वाला दुर्गा पूजा समारोह शष्टी से शुरू होकर दशमी तक चलता है। इस दौरान पंडालों को भव्य तरीके से सजाया जाता है जहां मां दुर्गा की बड़े श्रद्धाभाव के साथ पूजा अर्चना की जाती है।

महानवमी दुर्गा पूजा समापन के दिन मनाई जाती है। महाष्टमी को संधि पूजा समाप्त होने के बाद शुक्रवार मध्यरात्रि से मुख्य महानवमी पूजा शुरू हुई।

मां दुर्गा की मूर्तियों को रविवार को महादशमी के दिन नदियों और तलाबों में विसर्जित किया जाएगा।

कोलकाता पुलिस के सूत्रों के अनुसार इस साल 3,000 से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+