पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 10 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली शहर में आतंकवादियों के एक ठिकाने को निशाना बनाकर मानवरहित ड्रोन विमान से छह मिसाइलें दागी गईं। यह जगह तालिबान और अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों का गढ़ मानी जाती है।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "ड्रोन से शुक्रवार रात को एक परिसर को निशाना बनाकर चार मिसालें दागी गई। इस हमले में छह लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।"
चंद घंटे पहले एक वाहन को निशाना बनाकर हमला किया गया जिसमें कथित तौर पर चार आतंकवादी मारे गए।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के इलाकों में हमले तेज कर दिये हैं।
पाकिस्तान सार्वजनिक तौर पर इन हमलों का विरोध करता है लेकिन मोटे तौर पर समझा जाता है कि राज्य की खुफिया एजेंसियां अमेरिका के साथ तालमेल रखती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications