कनाडाई यूरेनियम खनन कम्पनी भारत में संयुक्त उपक्रम बनाएगी

करीब 2.3 अरब डॉलर के कारोबार वाली यह कम्पनी यूरेनियम खोज, खनन और परमाणु ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में काम करती है। कम्पनी ने भारत के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को यूरेनियम की आपूर्ति में भी रुचि जताई है।

कैमेको इंडिया के अध्यक्ष चैतन्यमय गांगुली ने आईएएनएस से कहा, "कैमेको भारत को कनाडा और भारत से परमाणु सहयोग समझौता करने वाले अन्य देशों से यूरेनियम की आपूर्ति करने के लिए उत्सुक है।"

कैमेको दुनिया का 16 प्रतिशत यूरेनियम उत्पादन करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी यूरेनियम उत्पादक कम्पनी है।

कम्पनी की कनाडा और अमेरिका में खदानें हैं। इसके अलावा यह छह देशों में खोज की 70 परियोजनाओं से जु़ड़ी है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने हाल ही में कहा था कि भारत तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के व्यापार मॉडल के अनुरूप अफ्रीका से यूरेनियम खरीदने का उत्सुक है। ओएनजीसी ने विदेशों में तेल क्षेत्रों के अधिग्रहण के लिए ओएनजीसी विदेश का गठन किया है।

गांगुली ने कहा कि कैमेको अपनी खोज एवं खनन विशेषज्ञता को यूसीआईएल के साथ साझा कर सकती है। उन्होंने कहा, "हमारी योजना है कि पहले चरण में हम भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेंगे और फिर दूसरे चरण में खनन कम्पनी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+