मकान में हुए विस्फोट से 2 बच्चों की मौत
ब्यावरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नरेंद्र सक्सेना ने बताया, " सुठरिया रोड स्थित असलम के मकान में शनिवार को विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में दो बच्चों जीनत व आरिफ की मौत हो गई है जबकि अमन व फेजान घायल हैं। उन्हें ब्यावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
सक्सेना ने बताया कि बच्चे पटाखे से खेल रहे थे। उन्होंने आग जलाई तभी विस्फोट हो गया। पुलिस को ऐसी आशंका है कि विस्फोट का कारण शक्तिशाली पटाखा भी हो सकता है। जिस मकान में विस्फोट हुआ था उसके आस-पास के मकानों की भी तलाशी ली गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications