श्रीनगर में कर्फ्यू नहीं
यह सब उसी समय हो रहा है जब अलगावादियों ने लोगों से रोजमर्रा की गतिविधियों शुरू करने के लिए कहा है तथा प्रशासन ने कर्फ्यू नहीं लगाने का फैसला किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कश्मीर घाटी के श्रीनगर और अन्य बड़े शहरों में किसी तरह का प्रतिबंध या कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।"
उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पम्पोर शहर और उत्तर में पल्हालन व देलिना में प्रतिबंध जारी हैं।
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने विरोध प्रदर्शनों का 10 दिन की समय सारिणी जारी करते हुए इस महीने में 17, 20 और 24 तारीख को लोगों से सामान्य गतिविधियों करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि पिछले चार महीनों से घाटी में कई स्थानों पर अलगाववादियों के बंद के आह्वान और विरोध प्रदर्शन के चलते प्रशासन को कई बार कर्फ्यू लगाना पड़ा।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के कारण 110 लोग मारे गए। इसके साथ ही जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications