मेक्सिको में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 8 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर में आग लगने से वह वेराक्रूज प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
हेलीकॉप्टर में छह यात्री और दो चालक सवार थे। हेलीकॉप्टर ने काम्पीची राज्य से उड़ान भरी थी और दक्षिणी वेराक्रुज के मिनातितलान में उतरने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications