सोनिया, राहुल ने की भारतीय पदक विजेताओं से भेंट

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र एवं सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से शनिवार को भेंट की।

उन्होंने तीन अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान देश को गौरवान्वित करने वाले इन खिलाड़ियों को बधाई दी।

इन खेलों में इन खिलाड़ियों ने 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदकों सहित कुल 101 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पदक तालिका में भारत का आस्ट्रेलिया के बाद दूसरा स्थान रहा।

खेल मंत्री एम.एस.गिल के अलावा भुवनेश्वर कालिता पदक विजेताओं के साथ 10 जनपथ गए। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और उनके सहयोगी मौजूद नहीं थे।

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने पदक विजेताओं से मुलाकात की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+