पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 8 मरे
इस्लामाबाद, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबाइली क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन हमलों में कम से कम आठ आतंकवादी मारे गए।
'जियो टीवी' ने खबर दी है कि शुक्रवार के इस हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली शहर में आतंकवादियों के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया। यह तालिबान और अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों का गढ़ था।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "अमेरिकी ड्रोन विमान ने चार मिसाइल दागी। इस हमले में चार आतंकवादी मारे गए।"
रपट में कहा गया है कि चंद घंटे हुए एक अन्य मिसाइल हमले में चार लोग मारे गए थे।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के इलाकों में हमले तेज कर दिये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications