योजनाओं का लाभ न मिलने की वजह बिहार सरकार : प्रधानमंत्री
बिहार के अररिया जिला के नरपतगंज में शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ दिनों में चुनाव होने वाले हैं और जनता का वोट ही तय करेगा कि उसे कैसा बिहार चाहिये।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने सभी जातियों, वगरें, गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के लिए विशेष प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कई ऐसी योजनायें शुरू की हैं जिनका लाभ अन्य राज्यों के लोग उठा रहे हैं परंतु बिहार सरकार की लापरवाही के कारण यहां के लोग उन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को प्रतिवर्ष 1000 करोड़ की राशि भेजती है परंतु बिहार सरकार इन पैसों सही जगह पहुंचाने में दिलचस्पी नहीं दिखायी है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षो में बिहार को 6000 करोड़ की राशि विकास के लिए भेजी गई। राज्य सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं को भी राज्य सरकार अपनी योजना बताकर लोगों को गुमराह कर रही है।
बिहार में प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को इस विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। गौरतलब है कि कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने भी गुरूवार को अररिया में एक जनसभा को संबोधित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications