लिउ को नोबल पुरस्कार अपराध को बढ़ावा देने जैसा : चीन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाओजू ने संवाददाताओं से कहा, "लिउ जियाओबो एक सजा प्राप्त अपराधी हैं, क्योंकि उन्होंने चीन के कानून का उल्लंघन किया है।"
मा ने कहा, "उन्हें नोबल पुरस्कार देना चीन में अपराध को बढ़ावा देने के बराबर और चीन की न्यापालिका की धज्जियां उड़ाना है।"
उन्होंने कहा, "जब राजनेताओं और कुछ देशों की सरकारों ने लिउ जियाओबो को नोबल पुरस्कार देने का समर्थन किया तो मुझे ताज्जुब हुआ कि वास्तव में उनकी मंशा क्या है। जाहिर है, उन्हें चीन का विकास की राह पर चलना और इसकी राजनीतिक प्रणाली उन्हें पसंद नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications